Mystery and Power of Supernatural World

वैदिक ज्योतिष ,टैरो रीडिंग ,वास्तु ,मनोविज्ञान ,परामनोविज्ञान और आध्यात्मिक उर्जा द्वारा मानव मात्र का बहुविध कल्याण

कहीं आप भी तो नहीं है किसी ऐसे नकारात्मक व्यक्ति के बीच ?तुरंत ही बनाए दूरी

दोस्तों कभी कभी हमारे साथ ऐसा होता है कि हमारा दिमाग नेगेटिव नहीं होता पर नेगेटिव सोच रखने वाले व्यक्ति के साथ रहकर हमारा दिमाग नेगेटिव होने लगता है धीरे-धीरे ही सही उसके दुर्गुण हमारे अंदर आने लगते हैं और इसका एहसास हमें देर से चलता है जब तक नकारात्मक विचार हमें पूरी तरह से gher नहीं लेती
you cannot expect to live a positive life if you hang with negative people.
यानी की, अगर आप नकारात्मक लोगों के साथ रहते हैं तो आप सकारात्मक जीवन जीने की उम्मीद नहीं कर सकते।
अगर आपके आस-पास भी नकारात्मक विचार वाले लोग हैं तो उनसे थोड़ी दूरी बनाकर ही चलें। यह आपकी सेहत के लिए बेहतर होगा। क्योंकि जब ऐसे विचार वाले लोग आपके पास होते हैं तो उनके विचारों से आप सहमत भले ही न हों लेकिन उनकी सोच से रूबरू होते रहते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ऐसा लगातार होता है तो आपके दिमाग के एक हिस्से में नकारात्मकता आने लगती है, जिससे बाद में अवसाद और फिर कुछ समय बाद तमाम बीमारियां भी घेर लेती हैं। ना चाहते हुए भी हम भी उनकी तरह ही सोचने लगते हैं उनकी बातें उनकी सोच का असर हमारे ऊपर भी दिखने लगता है अगर वह नकारात्मक इंसान है तो उसकी संगत से हमें नकारात्मक सोच का सामना करने को ही मिलेगा इस तरह के लोगों को पहचानकर उनसे दूरी बनाना जरूरी है वरना वे हमारी तरक्की की rah me बाधा बनते हैं।
सकारात्मक सोच रखने वाला सोचता है कि बुरा वक्त भी निकल ही जाएगा जबकि नकारात्मक सोच के साथ व्यक्ति विचार करता है कि कल तो और भी बुरा होगा।

हमेशा खामियां निकालना
टाक्सिक लोगों की ये निशानी है कि वे हर वक्त अन्य लोगों में खामियां खोजते रहते है। वे दिनभर इसी उधेड़बुन में समय व्यतीत करते है कि किस व्यक्ति में क्या कमी है। अधिकतर खाली लोग इस तरह की विचारधारा के बन जाते हैं। वे अपना खाली वक्त दूसरों को कोसने और उनकी कमज़रियों को प्वाइंट आउट करने में बिताते है। ऐसे लोग हर वक्त नकारात्मक रहते है। चाहे ऑफिस हो या घर वे हर वक्त आपके पास बैठकर अन्य लोगों के बारे कुछ न कुछ कमेंट करने में आनंद का अनुभव करते हैं।

मामूली बात पर भी ओवर रिएक्ट करना
जो लोग दूसरों से जलते है या जिनका व्यवहार नकारात्मक होता है, वे हर छोटी बात पर रिएक्ट करते हैं। ग्रुप के अन्य लोगों को नीचा दिखाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसे लोग विश्वास के पात्र नहीं होते हैं। दूसरों की पूरी बात सुनने से पहले खुद का रिएक्शन देना इन लोगों की आदत होती है।

हमेशा चिंतित
नकारात्मक सोच वाले हमेशा किसी न किसी तरह की चिंता में रहते हैं। वे हमेशा यही कयास लगाते रहते हैं कि अब कुछ गलत होने वाला है। चीजें ठीक भी होती नजर आ रही हों तो भी वे किसी न किसी गड़बड़ी की आशंका में ही घिरे रहते हैं। ऐसे लोग अपने आप पर भी संशय रखते हैं।

ऐसे लोग देते रहते हैं हमेशा दूसरों को सलाह
भले ही इनकी ख़ुद की ज़िंदगी बर्बाद हुई पड़ी हो, मगर ये कभी किसी और को सलाह देने से बाज़ नहीं आते. ये अकसर आपको बताने की कोशिश में होते हैं कि आपको आपकी ज़िंदगी के साथ क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए.उन्हें पता नहीं होता कि अपनी ज़िंदगी में रुचि न लेकर दूसरों के जीवन में दखलंदाजी करना ही उनके अंदर की Negativity को बाहर ला देता है.

निराशावादी दृष्टिकोण
वे जीवन के सकारात्मक पक्ष को अक्सर नजरअंदाज करते हैं। छोटे-छोटे मामलों में भी वे बुरा पहले सोचते हैं। चीजों से घबराते बहुत जल्दी हैं। जैसे सड़क पर लगे जाम, रेस्तरां की भीड़ को देखकर वे तुरंत निराश हो जाते हैं। मिलने वाली बड़ी सफलता भी उनके चेहरे पर खुशी नहीं लाती।

शिकायती लहजा
नकारात्मक सोच वाले लोग चीजों को लेकर शिकायत ही करते रहते हैं। वे हर चीज से चिढ़े रहते हैं और जिस भी माहौल में रहते हैं उसमें भी अपनी चिढ़ घोलते रहते हैं। उनके मन में यह रहता है कि पूरी दुनिया उनके खिलाफ काम कर रही है। वे अक्सर रिश्तों, घर की समस्याओं और ऑफिस की चीजों को लेकर शिकायत ही करते रहते हैं।

असफल
नकारात्मक सोच के कारण ही अक्सर व्यक्ति जीवन में नई संभावनाओं की तरफ नहीं बढ़ पाता है। जीवन में जो कुछ पाने की योग्यता वह रखता था अक्सर वह उससे कम में ही संतोष कर जाता है और नई बुलंदियों तक पहुंचने की दौड़ में पिछड़ जाता है।

कम अनुभव
नकारात्मक सोच के लोग जीवन में आनंद, सौंदर्य, रोमांच और चाहत जैसे अनुभवों से अछूते रह जाते हैं। ये भावनाएं नहीं होकर अनुभव हैं जो महसूस करने से ही मिलते हैं। नकारात्मक सोच के लोग चूंकि जीवन के उजले पक्ष की ओर बहुत ही कम देखते हैं इसलिए वे इन अनुभवों से महरूम रह जाते हैं। उनके अनुभवों का दायरा बहुत ही सिमटा होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts